1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के करोड़पति दलित के घर भोजन के लिए बिछा ग्रीन कार्पेट, स्वाति सिंह ने बनायी रोटियां, देखें वीडियो

सीएम योगी के रात्रि प्रवास के दौरान महिला चिकित्सक ने पुलिस पर आरोप लगा कर किया हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Apr 2018, 7:56 PM IST

CM Yogi Adityanath and Minister Swati Singh

CM Yogi Adityanath and Minister Swati Singh

प्रतापगढ़. सीएम योगी आदित्यनाथ के करोड़पति दलित दयाराम सरोज के घर भोजन के लिए ग्रीन कार्पेट बिछाया गया था। यूपी की मंत्री स्वाति सिंह खुद रसोइ में जाकर रोटी बनायी थी। भोजन के समय सीएम योगी के एक तरफ करोड़पति दलित दयाराम सरोज बैठे थे तो दूसरी तरफ सांसद विनोद सरोज थे। सीएम योगी ने पंचायत भवन में रात्रि विश्राम किया था यहां पर खुद को एमबीबीएस डाक्टर बताने वाली एक महिला ने पुलिस उत्पीडऩ का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया था बाद में किसी तरह पुलिस ने महिला को काबू में किया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकारी योजनाओं का कर रहे थे गुणगान, जनता नोट लहरा के कह रही थी बिना पैसों के नहीं होता काम , देखें वीडियो


यूपी बीजेपी सरकार ने दलित वोटरों में गहरी पैठ करने के लिए खास रणनीति बनायी है। इसी क्रम में सीएम योगी जब प्रतापगढ़ गये थे तो उन्होंने करोड़पति दलित के घर पर रात्रि का भोजन किया था। सीएम योगी के आगमन के पहले ही करोड़पति दलित दयाराम सरोज के आवास पर ग्रीन कार्पेट बिछाये गये थे। घर को रंगोली से सजाया गया था। सीएम योगी के साथ मंत्री स्वाति सिंह भी वहां पर गयी थी और स्वाति सिंह ने खुद रसोइ में जाकर रोटियां बनायी थी। इससे सवाल उठने लगा है कि आखिकार स्वाति सिंह ने किसके लिए रोटियां बनायी थी। सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह रोटियां सीएम योगी के लिए बनायी गयी थी हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि किसके लिए रोटियां बनायी गयी थी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के आने से पहले ही प्रशासन करा रहा था नाबालिग लड़कियों की शादी, बीजेपी मंत्री ने किया खुलासा

सीएम योगी के खास कार्यक्रम में उठने लगते हैं सवाल
सीएम योगी के खास कार्यक्रम में सवाल उठन लगते हैं। सीएम योगी जब मुसहर बस्ती के बच्चों से मिले थे तो बच्चों को शैंपू से नहा कर आने को कहा गया था। सीएम योगी जब शहीद जवान के आवास पर मिलने पहुंचे थे तो उनके आने से पहले ही घर में एसी, सोफा आदि लगाया गया था बाद में जब सीएम योगी वहां से गये थे तो सारी चीजें हटा ली गयी थी अब करोड़पति दयाराम सरोज के यहां पर भोजन को लेकर ग्रीन कार्पेट व स्वाति सिंह के रोटी बनाने से बड़ा सवाल खड़ा हो चुका है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने दलित के घर जमीन पर बैठ कर किया भोजन, बीएसपी की बढ़ेगी परेशानी
रिपोर्ट-सुनील सोमवंशी

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश