2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, पोर्टल पर दर्ज कराएं भू माफियाओं से जुड़े प्रकरण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 23 Feb 2018, 11:13 PM IST

News On Holi

जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

प्रतापगढ़. जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय के सभागार में एन्टी भू माफियों के सम्बंध में बैठक हुई। जिसमें एन्टी भू माफिया अभियान पर चर्चा की गई। वन विभाग ने एन्टी भू-माफिया के तीन प्रकरण अभी बाकी है, जिसमें सदर में एक तथा लालगंज के दो मामले शेष हैं। नगर पालिका परिषद में एन्टी भू-माफिया के पांच प्रकरण पाए गए जिसे जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक हफ्ते के अन्दर इसका निरीक्षण कर के आईजीआरएस पोर्टल पर फीड कराएं। अवैध खनन और ओवर लोडिंग की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया कि ओवर लोडिंग में जो गाड़िया पकड़ी जाती हैं, तो उनके ड्राइवर मालिक को फोन करके गाड़ी छोड़कर भाग जाते हैं। उसमें जीपीआरएस सिस्टम द्वारा लॉक कर देते हैं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित थानों के सीओ को निर्देशित किया कि ओवर लोडिंग की सूचना मिलने पर वहां तुरन्त पहुंचे। जिलाधिकारी ने समस्त सीओ को निर्देशित किया कि होली के त्यौहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये अपने-अपने थानो में पीस कमेटी की बैठक कर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि होली के त्योहार पर डी0जे0 पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। अगर कोई डीजे बजाता पकड़ा जाता है तो शासन के आदेशानुसार उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया। जहां-जहां कच्ची शराब बनाई जाती है, उन जगहों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध कार्यवाही करें । बैठक में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी शिवपूजन, समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

By: सुनील सोमवंशी

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश