2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी के दौरे की FB पर चुटकी लेना पडा महंगा, प्रतापगढ़ के चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ दौरे पर अभद्र कमेंट करने के आरोप में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 26 Apr 2018, 11:19 PM IST

Yogi Adityanath Facebook

योगी आदित्यनाथ फेसबुक

प्रतापगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर या उनके किसी कार्यक्रम पर, किसी भाषण पर या फिर किसी फैसले या आदेश पर टिप्पणी कर रहे हों तो जरा संभल जाएं। अपने कमेंट की भाषा का जरूर खयाल रखें। अगर नहीं रखा तो जेल जा सकते हैं। कड़ी कार्रवाई हो सकती है। बानगी प्रतापगढ़ जिले की घटना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर फेसबुक पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी गयी। इसके बाद तो मामले को खुद संज्ञान में लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।


मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ दौरे के समय का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को प्रतापगढ़ के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने जिला अस्पताल से लेकर सड़क निर्माण तक का खुद अवलोकन किया था। औचक निरीक्षण कर अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिये थे। इस दौरान उन्होंने एक दलित के घर भोजन भी किया था। मुख्यमंत्री कंधई के मधुपुर गांव में चौपाल लगाने गए थे। इस दौरे की चर्चा फेसबुक पर भी हुई। जिले के ही चार लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर इस दौरे की चुटकी ली। मामले को संज्ञान में लेकर प्रतापगए़ की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने आईटी एक्ट के तहत नगर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
by Sunil Somvanshi

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश