ब्रजेश सिंह की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए स्वेतलाना प्रतापगढ़ के कालकांकर आईं और गंगा तट पर उनकी अस्थियां विसर्जन की। कहा जाता है कि ब्रजेश कुमार की अस्थियों का जब विसर्जन हुआ तो हजारों लोगों की भीड़ स्टालिन की बेटी को देखने के लिए जमा हुई। स्वेतलाना कार चला रही थी और गांववाले की कार के पीछे धक्का-मुक्की कर रहे थे। स्वेतलाना ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है। अस्थियां विसर्जन करने के बाद भारत में बसने की इच्छा जताई, मगर इंदिरा गांधी की तत्कालीन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। स्वेतलाना ने उस समय राम मनोहर लोहिया से भी मुलाकात की जिसके बाद लोहिया ने स्वेतलाना के पक्ष में संसद में भाषण दिया, हालांकि लोहिया को अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिली और स्वेतलाना को भारत छोड़कर अमेरिका जाना पड़ा। जिस समय स्वेतलाना इंदिरा सरकार से भारत में बसने के लिए शरण मांग रही थी, उस समय सोवियत संघ में स्टालिन की आलोचक ख्रुश्चेव की सरकार थी और वह स्टालिन परिवार का नामोनिशान मिटाने पर तुला था। सोवियत संघ और भारत के रिश्ते उस समय काफी अच्छे थे और भारत को सोवियत संघ की नाराजगी का डर था ।