1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में रोड़ा बनने पर दे दी यह सजा…

विकास हत्याकांड का पर्दाफाश, गांव के ही संदीप ने की थी हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 24 Nov 2017, 10:39 PM IST

hatya

hatya

प्रतापगढ़. पुलिस के लिये चुनौती बने विकास हत्याकांड का शुक्रवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने गुरुवार की देर सायं हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ जेठवारा थानांतर्गत आमरौना गांव निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। संदीप ने हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या का कारण अपने प्यार में विकास का रोड़ा बनना बताया। जानकारी के अनुसार जनपद के पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने थानाध्यक्ष को घटना के जल्द पर्दाफाश एवं हत्यारे की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये थे। कप्तान के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही थी। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जेठवारा वीपी त्रिपाठी हमराहियों के साथ मुकदमे की विवेचना व वांछित की तलाश में थानाक्षेत्र के सराय आनादेव में थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम अमरौरा के विकास पुत्र राजकुमार की गोली मारकर हत्या करने वाला व्यक्ति मय असलहाअमरौना तिराहे पर मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जेठवारा वीपी त्रिपाठी तत्काल अमरौना तिराहे पर पहुंचे जहां मुखबिर ने संदीप की ओर इशारा किया। इशारा पाते ही पुलिस टीम ने संदीप की घेराबंदी कर ली। उसने जैसे ही पुलिस टीम को देखा, वापस पीछे मुड़कर अमरौना गांव की तरफ भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर हल्का बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्त संदीप ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसी ने विकास की गोली मारकर हत्या की थी। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि गांव की ही एक शादी-शुदा महिला, जो रिश्ते में भाभी लगती है, से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिनों से विकास और उसके पिता मेरे प्यार की राह में रोड़ा बनने लगे थे। जब भी मैं भाभी से बात करता, दोनों पिता-पुत्र मुझसे अभद्रता एवं गाली-गलौज करते थे। इससे आजिज आकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि 26 अक्टूबर की रात जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम आमरौना में विकास कुमार को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। घायल विकास को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान 30 अक्टूबर किो उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले धारा 307, फिर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश