डीएम ने अष्टभुजा स्थित जागृति अष्टभुजा नगर महिला आश्रय पर छापेमारी की तो वहां वहां भी पंजिका में दर्ज 16 में से 15 महिलाएं मौके पर नहीं मिलीं। पूछने पर बताया गया सभी अपने निजी काम से बाहर गयी हैं, लेकिन दजिस्टर पर यह दर्ज नहीं था कि कौन कहां गया है। इस जवाब पर डीएम नाराज हुए और कहा कि कौन कहां जा रहा है यह रजिस्टर पर दर्ज होना चाहिये। इसके अलावा वहां रहने वाली महिलाओं की फोटो भी रजिस्टर पर चस्पा करने का निर्देश दिया। सीसीअीवी कैमरा यहां भी नहीं मिला। डीएम ने समिति को इसकी जांच करने का भी निर्देश दिया। प्रशासन रात तक इंतजार करता रहा पर रात 10 बजे भी जब एसडीएम अपनी टीम के साथ दोबारा पहुंचे तो महज तीन महिलाएं ही मिलीं। संचालिका से पूछताछ की जा रही है।