प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट से बीजेपी की सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी राज कुमार पाल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के बृजेश वर्मा को 29721 वोटों से मात दी । 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से अपना दल को ही जीत मिली थी। अपना दल (एस) के प्रत्याशी की जीत के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है ।