वाराणसी. यूपी उपचुनाव में पूर्वांचल की दो सीटों पर भी वोटों की गिनती का काम जारी है। यूपी की घोसी और प्रतापगढ़ सीट पर जैसे- जैसे वोटों की गिनती का काम अंतिम राउंड की तरफ बढ़ रहा है, वैसे- वैसे प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें बढ़ रही है। प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने भारी बढ़त बना ली है, वहीं घोसी सीट पर बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है ।