महानवमी की पूजा के बाद कुंडा के बाहुबली क्षत्रिय विधायक राजा भैया ने जनता दरबार में जाकर लोगों की समस्या सुनी। राजा भैया ने सभी की समस्याओं का समाधान कराते हुए कार्यकर्ताओं का भी हाल जाना। इसके बाद राजा भैया ने कहा कि जाति के नाम पर भेदभाव करके समाज का विकास नहीं किया जा सकता है। भारत के संविधान ने सभी को बराबरी का हक दिया है। राजा भैया ने कहा कि सभी जाति के लोगों का समाज पर बराबर का हिस्सा है और यह हक उनसे कोई छीन नहीं सकता है। पिता अपनी सम्पत्ति का बंटवारा सामान रुप से नहीं करता है तो बच्चों में कलह हो जाती है उनकी आने वाली पीढिय़ा भी इसी बात को लेकर झगड़ती रहती है। इसी तरह कोई सरकार भी इस तरह का भेदभाव किसी के साथ करेगी तो आने वाले वाली पीढिय़ों पर इसका खराब असर पड़ेगा। राजा भैया की इन बातों को सुन कर लोगों ने उन्हें सलाम किया। कहा पहले सोचते थे कि क्षत्रिय बाहुबली होने के कारण वह एक ही जाति के नेता हो सकते थे लेकिन उनके विचार जानने के बाद सारा भ्रम दूर हो गया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा.केएन ओझा, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, बाबागंज प्रमुख पंकज सिंह, कालांकर प्रमुख बीएन सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-आ रहा मुलायम के सबसे बड़े खुलासे का समय,, अखिलेश या फिर शिवपाल को लगेगा झटका