सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचे थे। यहां पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये थे। प्रतापगढ़ की पुलिस लाइन में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाफ्टर उतरा था इसके बाद जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला निकलने वाला था उसी समय सपा कार्यकर्ता अरविंद यादव पहुंच गया और सीएम योगी को काले झंडे दिखाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत ही सपा कार्यकर्ता को पकड़ कर उसकी पिटाई की और फिर हिरासत में ले लिया। इसी हड़बड़ी में सभी का ध्यान हट गया था इसके चलते फ्लीट के वाहन आपस में टकरा गये। इसमे विधायक के वाहन भी शामिल थे। बाद में पुलिस प्रशासन ने किसी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट को रवाना कराया। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर जाकर सीएम योगी ने परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद वापस लौट आये।
यह भी पढ़े:-प्रयागराज कुंभ होगा अब तक का सबसे भव्य, तीन राज्यों में मिली हार वहां के सरकार के खिलाफ जनादेश