16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित होकर नहर में पलटी बोलेरो, दो…

बोलेरो सवार दो घायल, हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 25 Dec 2017, 11:28 PM IST

accident

accident

प्रतापगढ़. जनपद की सड़क को सोमवार को एक और हादसे का दंश झेलना पड़ा। इसे मात्र संयोग ही कहेंगे कि बोलेरो नहर में जा गिरी, लेकिन उसमें सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। बोलेरो सवार दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना बेलखर नाथ धाम इलाके की है। जानकारी के अनुसार जलालपुर किठौली के निवासी राम आसरे पाल अपनी निजी बोलेरो से दीवानगंज बाजार गए हुए थे। बोलेरो चालक लल्ला यादव चला रहा था। वह अपना काम समाप्त करके बाजार से घर वापस लौट रहे थे। बोलेरो कन्हई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर नहर की पुलिया के पास पहुंची ही थी कि सामने से एक तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में चालक लल्ला यादव बोलेरो से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी। जिससे उसमें सवार लल्ला यादव एवं राम आसरे पाल, दोनों ही घायल हो गए। दोनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। बोलेरो के नहर में पलटने की आवाज के बाद दोनों की चीख-पुकार की आ रही आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे दोनों घायलों को किसी तरह बोलेरो से निकाला। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। चालक लल्ला यादव के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं राम आसरे को भी गंभीर चोट है। दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है।


परिजनों में हाहाकार
बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने एवं उसमें सवार लल्ला यादव और राम आसरे के घायल हो जाने की खबर जैसे ही दोनों के परिजनों को मिली, दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया। दोनों ही घायलों के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी है। ऐसे में दुर्घटना की खबर से ग्रामीण भी सन्न हैं। परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी जल्द स्वस्थ होकर दोनों के घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।