3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड के इस टॉपर का चेक हुआ बाउंस, सीएम योगी ने लखनऊ बुलाकर दिया था एक लाख का चेक

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में इस टॉपर को मुख्यमंत्री से मिला एक लाख रूपए का चेक डिसऑनर हो गया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 14 Jun 2018, 1:53 PM IST

Up board 8 rank topper akash diwedi Check bounce which gave by cm yogi

यूपी बोर्ड के इस टॉपर का चेक हुआ बाउंस, सीएम योगी ने लखनऊ बुलाकर दिया था एक लाख का चेक

प्रतापगढ़. यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में पूरे उत्तर प्रदेश में 8वीं रैंक टॉपर औऱ प्रतापगढ़ जिला टॉपर आकाश द्विवेदी का चेक बाउंस हो गया। जिसे सीएम योगी ने खुद मेधावी छात्रों को लखनऊ बुलाकर प्रोत्साहन राशि दी थी। बता दें कि, यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉपर को मुख्यमंत्री से मिला एक लाख रूपए का चेक बाउंस हो गया औऱ पैसे मिलने की जगह खाते से कट गए। जिसके बाद आकाश ने सीएम योगी और दिनेश शर्मा को 12 जून को ट्वीट कर इस मामले की शिकायत की और दुख जताया। जिस पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने आकाश से विवरण की मांग की। वहीं यूपी में 8वी रैंक लाने वाले आकाश द्विवेदी का चेक बाउंस होने से सरकार पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, चेक डिसऑनर होने के बाद आकाश के पिता को बैंक से लेकर डीआइओएस दफ्तर के चक्कर लगाने पड़े। ट्सावीट के बाद डीआइओएस कार्यालय ने अब दावा किया है कि, गलती सुधार कर दी गई है औऱ राशि छात्र के खाते में भेजी जा रही है।

दरअसल, अंतू थाना क्षेत्र के अठगंवा निवासी आकाश द्विवेदी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रतापगढ़ जिले में टॉप किया था। साथ ही यूपी में आकाश की प्रदेश मेरिट लिस्ट में आठवीं रैंक थी। जिसके बाद सीएम योगी ने लखनऊ में सम्मान करते हुए आकाश को एक लाख रुपये का चेक दिया था। भुगतान के लिए आकाश के पिता संतोष द्विवेदी ने चेक को अंतू स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा में जमा कर दिया। यहीं पर आकाश का खाता है। वहीं चेक जमा करने के तीन दिन बाद आकाश के पिता को इसके डिसऑनर होने की सूचना मिली।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश