
रन फॉर युनिटी
प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के मौके पर आयोजित ‘रन फॉर युनिटी’ मैराथन दौड़ के दौरान एक युवक बेहोश हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौड़ प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में आयोजित थी, जिसे डीएम शम्भू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसपी देव रंजन वर्मा, सीडीओ राज कमल यादव समेत आला अफसर मौजूद रहे। दावा किया गया है कि दौड़ में 500 लोगों ने हिस्सा लिया और पांच किलोमीटर की दौड़ लगाकर पुलिस लाइंस पहुंचे।
By Sunil Somvanshi
Updated on:
31 Oct 2018 12:21 pm
Published on:
31 Oct 2018 12:21 pm
