27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज और कल दो करोड़ से अधिक लोग संगम में लगायेंगे डुबकी

9 फरवरी को ही 60 लाख लोगों ने किया स्नान, भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Feb 2019, 5:38 PM IST

Mela Adhikari Vijay Kiran Anand

Mela Adhikari Vijay Kiran Anand

प्रयागराज. बसंत पंचमी पर दो दिन दो करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगायेंगे। शनिवार को ही सुबह से शाम तक 60 लाख लोगों ने स्नान किया। संगम पर भीड़ उमडऩे का क्रम एक बार शुरू हुआ तो वह रात तक खत्म नहीं हुआ। शहर के प्रमुख चौराहों पर बीएसएफ के साथ पुलिस बल की संख्या बढ़ाने के साथ कई पीपा का पुल बंद कर दिया गया है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस करके संभवना जतायी है कि दो करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान करेंगे।




मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि बसंत पंचमी को देखते हुए मेला क्षेत्र के आठ किलोमीटर एरिया में कुल 40 घाट को तैयार कर लिया गया है। स्नान का मुहुर्त सुबह से ही लग चुका है इसलिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाट की तरफ जा रही है। मेला क्षेत्र में मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं और काली, त्रिवेणी, लाल मार्ग, संगम लोअर आदि प्रमुख १० चौराहों पर बीएसएफ के साथ अतिरिक्त पुलिस अधिकारी तैनात हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉच टावर पर लाउडस्पीकर के साथ सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं जो भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग देंगे। महत्वपूर्ण मार्ग पर स्नान से जुड़ी जानकारी देने वाले संकेतकों को ठीक किया गया है। शौचालयों व पीने का पानी की व्यवस्था ठीक हो गयी है। शौचालय के टैंक की सफाई पहले करायी गयी है इसलिए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

कंट्रोल रूम से अखाड़ा मार्ग पर रखी जायेगी विशेष नजर
मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि कंट्रोल रूम से अखाड़ा मार्ग पर विशेष नजर रखी जायेगी। ट्रैफिक डायवर्जन को लागू कर दिया गया है। लाखों वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र को फिर से सक्रिय किया गया है जहां से वाहनों की पाॢकंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में जाने दिया जायेगा। मेला क्षेत्र में किसी भी हाल में बड़े वाहन नहीं जायेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

स्नान क्षेत्र में नहाते समय की फोटोग्राफी तो हाईकोर्ट करेगा कार्रवाई
मेलाधिकारी विजय किरन आंनद ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार स्नान क्षेत्र के 100 मीटर क्षेत्र में फोटोग्राफी नहीं करनी है यदि मीडिया में स्नान करते श्रद्धालुओं की फोटो छपती है तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जायेगी।

22 पीपा पुल के लिए अलग प्लान तैयार
डीआईजी केपी सिंह ने कहा कि २२ पीपा पुल के लिए अलग प्लान तैयार है। त्रिवेणी मार्ग के पांच पीपा के पुल से आवागमन नहीं होगा। पुल संख्या 6 से लेकर आठ का प्रयोग झुसी जाने के लिए किया जायेगा। 19 नम्बर का पुल प्रशासनिक कार्य के लिए रिजर्व रखा गया है अन्य पीपा के पुल का उपयोग श्रद्धालु कर सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग