16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास में एक छात्र ने फासी लगाकर दी जान

पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ मृतक छात्र रहता था। देर शाम हॉस्टल के कुछ छात्रों द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद मौक़े पर कर्नलगंज थाना की फोर्स फांसी के फंदे पर लटके छात्र को नीचे उतारा। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास में एक छात्र ने फासी लगाकर दी जान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास में एक छात्र ने फासी लगाकर दी जान

प्रयागराज: एक तरफ जहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हजारों छात्र पिछले 15 दिनों से फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास में रह रहे एक छात्र ने किसी कारण से फासी लगा कर जान दे दी है। छात्रावास के 208 नम्बर कमरे में ही छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही आत्महत्या की खबर हॉस्टल के छात्रों को लगते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है।

दोस्त के साथ ताराचंद छात्रावास में रहता था छात्र

पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ मृतक छात्र रहता था। देर शाम हॉस्टल के कुछ छात्रों द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद मौक़े पर कर्नलगंज थाना की फोर्स फांसी के फंदे पर लटके छात्र को नीचे उतारा। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आत्मघाती प्रदर्शन, गैस सिलेंडर लेकर कुलपति कार्यालय बिल्डिंग पर चढ़े

इलाहाबाद विश्विद्यालय से नहीं है कोई नाता

प्रयागराज सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि सोशल मीडिया पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन से जोड़कर मौत की खबर पूरी तरह से झूटी है। मृतक छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ता था। छात्र अपने मित्र के साथ ताराचंद छात्रावास में रहता था। मृतक छात्र का नाम आशुतोष है वह जनपद हमीरपुर का रहने वाला है। छत्रपति साहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर से प्राइवेट पढ़ाई करता था। मृत छात्र का इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किसी भी तरह से कोई नाता नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग