28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूलपुर सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने लगायी पूरी ताकत, भीड़ जुटा कर भारी पड़े अखिलेश यादव

वोट में तब्दील हो गयी भीड़ तो ध्वस्त हो जायेगा सारा समीकरण, बीजेपी के दर्जनों मंत्री से लेकर विधायकों ने घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Mar 2018, 8:08 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

इलाहाबाद. गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी ताकत झोक दी है। सपा व बसपा गठबंधन के प्रत्याशी से लेकर बीजेपी व कांग्रेस ने भी अपनी सारी ताकत लगायी है। भीड़ की बात की जाये तो पूर्व सीएम अखिलेश यादव सब पर भारी पड़ गये हैं।
यह भी पढ़े:-जब ट्रैफिक सीओ ने बस की छत पर चढ़ कर सवारी करने वालों को पकड़ा, कूदकर भागे लोग, देखें तस्वीरें



पीएम नरेन्द्र मोदी आमतौर पर चुनाव के ठीक पहले ऐसा ही रोड शो करते थे उसी तर्ज पर चलते हुए अखिलेश यादव ने रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया है। रोड शो व जनसभा में इतनी भीड़ उमड़ी की सभी दंग रह गये। सपा व बसपा समर्थकों ने एक साथ झंडे लहरा कर जमीनी एकता दिखायी है यदि जनसभा व रोड शो की भीड़ से सपा के पक्ष में मतदान कर दिया तो सारे समीकरण ध्वस्त हो जायेंगे। कांग्रेसी नेताओं ने भी अंतिम दिन जमकर चुनाव प्रचार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता क्षेत्र में जनता के बीच जाकर लोगों को अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के रोड शो में उतरी हजारों गाडिय़ां, टूटा पिछला सब रिकॉर्ड, देखें वीडियों

बीजेपी ने उतारी मंत्री व विधायकों की फौज
सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने लगातार फूलपुर संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार किया है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने भी सारी ताकत लगा दी है। बीजेपी के दर्जनों विधायक व दर्जनों केन्द्रीय व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सड़क पर उतर कर चुनाव प्रचार में जुटे रहे। दलित बस्ती से लेकर मुस्लिम मोहल्लों को खंगाला गया। घर-घर जाकर पीएम मोदी वी सीएम योगी कीे विकास कार्य की जानकारी दी। यह बताने का भी मौका नहीं छोड़ा कि बसपा ने किसी को समर्थन नहीं दिया है। गरीबों को उज्जवला योजना याद दिलायी।
यह भी पढ़े:-फूलपुर में सपा व बसपा के गठबंधन के बाद इस समीकरण में फंसी बीजेपी,लग सकता है झटका

नहीं दिखे यह नेता, सभी दलों को होगा नुकसान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को समर्थद देने का ऐलान तो कर दिया है लेकिन सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नहीं आयी। बीजेपी के दो सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अपना दल सोनेलाल गुट की अनुप्रिया पटेल भी इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं दिखी। इसके चलते इनसे जुड़ी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश का ऐलान सपा व बसपा गठबंधन को सांप व छछूंदर कहने वाली बीजेपी को बिल में डाल देंगे, उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग