3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लगी रोक

प्रेमिका ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 4 May 2018, 11:06 PM IST

Live In

लिव इन

इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। युवक के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। आरोपी बुलंदशहर के ब्रह्मपाल की याचिका पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति डी के सिंह की पीठ ने सुनवायी की।
याची के अधिवक्ता दिनेश राय का कहना था कि शिकायतकर्ता युवती के याची से प्रेम संबंध थे। देनों लिव इन रिलेशन में दो साल तक रहे। बाद में उनके संबंध बिगड़ गए तो युवती ने बुलंदशहर के औरंगाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।


युवती ने स्वयं प्राथमिकी में स्वीकार किया कि उनके बीच प्रेम संबंध थे और रिश्ते सहमहमति से मिले। उसने अपना गर्भपात भी किना किसी जोर जबरदस्ती से कराया था। बावजूद इसके पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरकारी वकील भी इन तथ्यों का खंडन नहीं कर सके। कोर्ट ने याची की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उसे जांच में सहयोग का निर्देश दिया है।
By Court Correspondence

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश