प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में व छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 784वां दिन व आमरण अनशन का 8 वां दिन भी जारी रहा। फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन के आठवें दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट व फेसबुक के माध्यम से समर्थन मिला है।