2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा, बाहुबली से जुड़े साथियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

बाहुबली अतीक अहमद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के माध्यम यह आरोप लगाया गया है बाहुबली अतीक अहमद ने बिना पीडीए के अनुमानि के बैगैर चकिया स्थित प्लाट पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा लिया था। कुछ माह पहले इसी बाउंड्रीवाल को प्रयगाराज प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया था। लेकिन फिर निर्माण कराने को लेकर पीडीए ने बाहुबली अतीक अहमद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 23 May 2022, 10:23 PM IST

अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा, बाहुबली से जुड़े साथियों पर बढ़ सकती है मुश्किलें

अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा, बाहुबली से जुड़े साथियों पर बढ़ सकती है मुश्किलें

प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। धूमनगंज थाना में यह मुकदमा दर्ज किया है। बाहुबली अतीक अहमद और उनके अज्ञात साथियों के नाम एफआईआर पंजीकृत किया गया है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दर्ज कराया है मुकदमा

बाहुबली अतीक अहमद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के माध्यम यह आरोप लगाया गया है बाहुबली अतीक अहमद ने बिना पीडीए के अनुमानि के बैगैर चकिया स्थित प्लाट पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा लिया था। कुछ माह पहले इसी बाउंड्रीवाल को प्रयगाराज प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया था। लेकिन फिर निर्माण कराने को लेकर पीडीए ने बाहुबली अतीक अहमद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही 2 सालों के भीतर अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति ध्वस्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिर हुआ बवाल, कुलपति से न मिलने देने पर छात्रों ने किया हंगामा

बाहुबली जुड़े साथियों पर होगी कार्रवाई

प्रयागराज पुलिस का कहना है कि बाहुबली अतीक अहमद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ जांच के बाद मिले साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि बाहुबली अतीक अहमद और उनसे जुड़े सदस्यों पर पुलिस की पूरी नजर है। मुकदमा के आधार पर किसी को बक्सा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश