
Atiq Ahmad son Mohammad Umar
वाराणसी. यूपी के बाहुबलियों के अगली पीढ़ी की राजनीति में इंट्री तेज हो गयी है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के बाद बाहुबली अतीक अहमद के बेटे ने भी राजनीति में उतर गये हैं। फूलपुर संसदीय सीट से निर्दल प्रत्याशी के रुप में नामांकन किये पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। मोहम्मद उमर के चुनाव प्रचार में उतरते ही सभी लोग उसे देखने लगे।
यह भी पढ़े:-फूलपुर व गोरखपुर संसदीय सीट पर बसपा करेगी बड़ा धमाका, इस दल को देगी समर्थन
बाहुबली अतीक अहमद इस समय देवरिया जेल में बंद है और जेल से ही अतीक ने फूलपुर संसदीय सीट से होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। जेल में रहने के चलते अतीक अहमद अपना चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उनके बेटे उमर ने पिता के चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। चुनाव प्रचार करने के साथ ही उमर की राजनीति में भी एंट्री हो गयी है। माना जा रहा है कि उपचुनाव के बाद जब संसदीय चुनाव 2019 होगा तो अतीक के बेटे इस सीट से प्रत्याशी बन सकते हैं। उमर के चुनाव प्रचार करने से अतीक अहमद के समर्थकों का हौसला बढ़ गया है और वह भी चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत लगा दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सरकार ने माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के सबसे बड़े दुश्मन के सिर पर रखा एक लाख का इनाम
बाहुबली मुख्तार व अतीक की तरह अब्बास व उमर की जोड़ी दिखायेगी दम
बाहुबली मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद की तरह उनके बेटे क्रमश: अब्बास व उमर की जोड़ी दम दिखाने को तैयार है। अब्बास अंसारी एक चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है अब बारी मोहम्मद उमर की है। नोएडा से पढ़े-लिखे उमर ने शुक्रवार से ही चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। अतीक के विरोधी दल इस बात से खुश थे कि बाहुबली चुनाव प्रचार नहीं कर पायेगा, लेकिन विरोधियों को झटका देने के लिए उमर मैदान में उतर चुके हैं, जिन्हें क्षेत्र की जनता पसंद कर रही है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया व बृजेश सिंह की जुगलबंदी से मिलेगी मुख्तार व अतीक को टक्कर
Published on:
23 Feb 2018, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.