18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Prayagraj / Atique Ahmad: अतीक को गोली मारने वाला लवलेश गानों का दीवाना, इस आखिरी रील ने सोशल मीडिया पर मचाई थी धूम

Atique Ahmad: अतीक को गोली मारने वाला लवलेश गानों का दीवाना, इस आखिरी रील ने सोशल मीडिया पर मचाई थी धूम

Atique Ahmad: अतीक अहमद और अशरफ को शनिवार रात तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इनमें से एक आरोपी का फेसबुक रील वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 19 Apr 2023, 10:02 AM IST

lavlesh_.jpg

लवलेश खुद को महाराज बताता था।

Atique Ahmad: 15 अप्रैल दिन शनिवार, माफिया डॉन अतीक अहमद के 40 साल का साम्राज्य तीन शूटरों ने पल भर में खत्म कर दिया। अतीक अमहद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए जा रही थी। पुलिस की गाड़ी से उतरने के बाद तीन शूटरों ने अस्‍पताल के सामने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

अतीक पर पहली गोली चलाने वाला लवलेश था। वह भजन और गाना सुनने का शौकीन, खुद को महाराज बताता है। हसरत माफिया बनने का। लवलेश का एक रील वायरल हो रहा है। जो उसने 17 नवंबर को फेसबुक पर पोस्ट की थी।

यह भी पढ़ें: UP का वो 'डॉन' जिसके खौफ से थरथराती थीं सरकारें, तांगेवाले का बेटा अतीक अहमद कैसे बना माफिया

अतीक के हत्या के बाद रील वायरल
लवलेश ने फेसबुक पर जो रील अपलोड की है। वह अपने एक दोस्‍त के कंधे पर हाथ रखकर खड़ा है। जिसके बैकग्राउंड में जंगल में शेर बागों में मोर... यह गाना बज रहा है। कैप्शन में लिखा है, भाई है जब साथ तो किस बात कि बात। अतीक और अशरफ की हत्‍या के बाद अब रील खूब वायरल है।

अतीक और अशरफ को जब तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या की थी तब वह तीनों नौसिखिया बदमाश लग रहे थे। लेकिन इनके हाथों में तुर्किए में बनी जिगाना सेमी ऑटोमैटिक पिस्‍टल थी। इसके बाद वे खुद ही पुलिस को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तीनों प्रतापगढ़ के जेल में है। बताया जा रहा है कि तीनों को आज पुलिस कस्टडी रिमांड में ले सकती है।

यह भी पढ़ें: बेटा और पति अतीक के मरने के बाद भी शाइस्ता परवीन नहीं की सरेंडर, सिपाही की बेटी कैसे दे रही है पुलिस प्रशासन को शिकस्त