25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार में मुसलमानों के ऊपर हो रहा है अत्याचार, ठाकुर कर रहे हैं राज- एआईएमआईएम

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के ऊपर हुए रंगदारी के मुकदमे को लेकर एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकताओं ने मीडिया से बात की। मामले में भाजपा सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम पार्टी के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ इकबाल ने कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमानों और पंडितों पर अत्याचार हुआ है। इस सरकार में सिर्फ ठाकुरों ने राज किया है। दूसरे पर उंगली उठाने वाली भाजपा सरकार जातिवादी की राजनीति में खुद फस गई है। बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर परेशान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 4 Jan 2022, 11:03 AM IST

प्रयागराज: भाजपा सरकार में मुसलमानों के ऊपर हो रहा है अत्याचार, ठाकुर कर रहे हैं राज- एआईएमआईएम

प्रयागराज: भाजपा सरकार में मुसलमानों के ऊपर हो रहा है अत्याचार, ठाकुर कर रहे हैं राज- एआईएमआईएम

प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के ऊपर हुए रंगदारी के मुकदमे को लेकर एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकताओं ने मीडिया से बात की। मामले में भाजपा सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम पार्टी के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ इकबाल ने कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमानों और पंडितों पर अत्याचार हुआ है। इस सरकार में सिर्फ ठाकुरों ने राज किया है।

दूसरे पर उंगली उठाने वाली भाजपा सरकार जातिवादी की राजनीति में खुद फस गई है। बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर परेशान करने का काम कर रही है भाजपा सरकार । अली के समर्थन में एआईएमआईएम पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हाईकोर्ट की तरफ जल्द रुख करेंगे।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में हाईब्रिड मोड में होगी सुनवाई, फिजिकल बहस की मिली अनुमति, बिना गाउन के केस की करेंगे पैरवी अधिवक्ता, जाने बदले नियम

एआईएमआईएम को टारगेट कर रही है भाजपा

लीगल प्रदेश अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि जनता के बीच यह मैसेज था कि एआईएमआईएम पार्टी भाजपा की बी टीम है लेकिन भाजपा ही एआईएमआईएम पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा लाद रही है। अगर पार्टी बी टीम होती तो मुकदमा क्यों लिखा जाता है। एआईएमआईएम की लोकप्रियता देख भाजपा सरकार घबड़ा गई है। अब चुनाव को डिस्टर्ब करने के लिए कार्यकताओं और अली अहमद पर मुकदमा साजिस के तहत लिखा गया है। लेकिन न्यायालय से हमें न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 5 को प्रयागराज आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राम वनगमन मार्ग का रखेंगे आधारशिला, अयोध्या से चित्रकूट तक बनाया जाएगा मार्ग

ओवैसी की बढ़ रही है लोकप्रियता

एआईएमआईएम पार्टी जिला अध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में असुउद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पार्टी की लोकप्रियता तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। अवाम अब अपनी आवाज उठाने के लिए एक साथ हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा सरकार रोकना चाहती है। अब हमारी पार्टी रूकेंगी नहीं और 2022 विधानसभा चुनाव में दमदारी के साथ लड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग