28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के प्रयागराज में राकेश टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर के ऊपर देर रात जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (राकेश टिकैत) गुट के जिला उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। इस बात की जानकारी खुद युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Pravin Kumar

•

Updated: 21 Jul 2024, 12:40 AM IST

Attack on farmer leader in Prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुनानगर जोन के अंतर्गत आने वाले घूरपुर थाना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (राकेश टिकैत) गुट के जिला उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है।

संगठन के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज रात ब्लैक स्कॉर्पियो से आए तीन से चार अभियुक्तों ने शुभम ठाकुर के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि शुभम ठाकुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक( राकेश टिकैत) गुट का जिला उपाध्यक्ष है। बीते दो महीने पहले से शुभम ठाकुर का जमीनी विवाद भट्टा संचालक तेजबली से था। शुभम ठाकुर ने अपने ऊपर पहले से ही जान लेवा हमले की आशंका भी जताई थी। इसको लेकर उसने थाने में तहरीर भी दी थी।

भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि यह घटना इंस्पेक्टर घूरपुर की लापरवाही कि वजह से हुई है। तेजबली घूरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर और भट्टा संचालक भी है। इसलिए इंस्पेक्टर उसके ऊपर कार्रवाई नहीं कर रहे। अगर इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों और घूरपुर इंस्पेक्टर के ऊपर कारवाई नहीं हुई तो जल्द ही डीसीपी यमुनानगर के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने दिया ये जवाब

घूरपुर थाना प्रभारी का कहना है की ये रात्रि 10 बजे के बाद ठेके पर शराब लेने गए थे। वंही पर इनका विवाद हो गया, ठेके पर लगे कैमरे की डीवीआर मंगाई गई है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी। गोली चलने की बात गलत है। अब सवाल इस बात का हैं कि प्रशासन की इतनी सख्ती के बाद भी रात 10 बजे के बाद किस जगह या किस ठेके पर शराब की बिक्री की जाती है। ये तो जांच का विषय है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग