
मुख्यमंत्री के साथ दिख रहा अभिषेक सिंह माइकल गिरफ्तार ,रंगदारी मांगने का आरोप
प्रयागराज | इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल को पुलिस ने एक बार फिर जेल भेज दिया है अभिषेक सिंह माइकल को एक सितंबर को सलोरी के शुक्ला मार्केट स्थित एक कोचिंग में फायरिंग व रंगदारी मांगने के मामले में कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस के मुताबिक की कोचिंग में शिवम नाम के एक छात्र को प्रवेश दिला रहा था । उसने पूरी फीस जमा नहीं की थी एक सितंबर को जब शिवम कोचिंग पहुंचा तो उसे रोक दिया गया ।कोचिंग संचालक ने पूरी फीस जमा करने के लिए कहा । जिसके बाद देर रात शिवम के साथ पहुंचे दबंगों ने एक छात्र की पिटाई की और फायरिंग की कोचिंग संचालक मयंक ने कर्नलगंज थाने में माइकल के नाम पर फायरिंग करने और रंगदारी मांगने के मामले में एफआइआर दर्ज कराई थी।
बता दें कि इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान नामांकन के दिन हुई गोलीबारी और बम बाजी के केस में माइकल पर मुकदमा दर्ज हुआ था । अक्टूबर 2018 को लखनऊ में मंत्री आवास के पास से अभिषेक सिंह माइकल को एसटीएफ ने हिरासत में लिया था। छात्र संघ चुनाव के दौरान तत्कालीन कप्तान में माइकल पर इनाम घोषित किया था इस मामले में जमानत पर माइकल रिहा हुआ था।अभिषेक सिंह माइकल की गिरफ्तारी की खबर पर उसके समर्थक कचहरी से लेकर थाने तक डटे रहे । समर्थकों का आरोप रहा कि अभिषेक सिंह ने फायरिंग नहीं की है।
लेकिन अभिषेक सिंह माइकल के नामजद मामला दर्ज होने के चलते उसे जेल भेजा गया है। बता दें कि सत्ताधारी दल के कई दिग्गज नेताओं का आशीर्वाद अभिषेक सिंह माइकल पर हैं। अभिषेक सिंह माइकल पर कई मामले दर्ज हैं अभिषेक लंबे समय बाद 2018 के शुरुआत में रिहा हुआ इसके बाद फिर छात्रसंघ चुनाव के दौरान उसे हिरासत में लिया गया। जमानत पर छूटने के बाद से वह शहर से बाहर रह रहा था लेकिन फायरिंग और रंगदारी के नाम पर माइकल एक बार फिर जेल भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने एक बार फिर विवि के छात्रावासों के अधीक्षकों को छात्रवासों में अवैध लोगों को न रहने देने की हिदायत दी है।
Published on:
6 Sep 2019, 9:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.