ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेताओं की एक बार फिर जमकर किरकिरी हो रही है । कांग्रेस की स्थानीय गुटबाजी सामने आई । बीते लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त के होने बाद समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नेताओं के सामने एक महत्वपूर्ण कारण गुटबाजी भी थी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता बाबा व्यवस्था ने कहा कि एक सामान्य सी बात है, लोगों को लगता है कि सब का नाम अखबारों में छपे लोग अपनी पहचान के लिए ही राजनीति करते हैं कभी.कभी हो जाता है कि लोगों का नाम नहीं होता इस मामले को इतना तूल देने की जरूरत नहीं है।