1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या का फैसला आने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी का बड़ा बयान

कहा हम जैसा चाहते थे वैसा ही फैसला आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 9 Nov 2019, 1:05 PM IST

Narendra giri

नरेन्द्र गिरी

इलाहाबाद. अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम जैसा चाहते थे वैसा ही फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने सारी विवादित जमीन रामलला को सौंप दी है। हम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

नरेन्द्र गिरी ने साथ ही मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड ऑफ ट्रस्ट बनाने को कहा है। ट्रस्ट बनाकर तीन महीने में योजना बनाकर भव्य राम मंदिर निर्माण करने को कहा है। हमारी मांग है कि जब ट्रस्ट बने तो उसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंत्री को पदेन लिया जाय। उसका ट्रस्टी बनाया जाय। अब वक्त आ गया है कि सभी हिंदू संगठन मिलकर भव्य राम मंदिर का निर्माण करें, क्योंकि अब कोई बाधा नहीं।

महंत नरेन्द्र गिरी ने पत्रिका से बातचीत करते लोगों से अपील किया है कि धार्मिक एकता, अखंडता और भाइचारा कायम रखें। जो फैसला आया है उसे सहर्ष मानें। साथ ही यह भी जोड़ा कि अखाड़ा परिषद ने हमेशा सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की थी, जिसका फल आज हमें मिला है।

By Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश