देर शाम से ही बकरीद की नमाज के लिए मस्जिदों के आसपास तैयारियां शुरू हो गई । नगर निगम के कर्मचारी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्तैद रहे और भीड़भाड़ वाली सभी बाजारों में फोर्स तैनात की गई। शहर के पुराने इलाकों में पुलिस गश्त जारी रही पुलिस के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा के इंतजाम को परखा और लोगों को बकरीद की बधाई यां भी दी। प्रशासन की ओर से बकरीद के मद्देनजर पुरे शहर में मार्गों में बदलाव किया । ईद उल जुहा की नमाज के लिए सुबह 6 बजे से 1 बजे तक नगर क्षेत्र प्रयागराज के अलग अलग स्थानो पर वाहनों को या तो रोक दिया जायेगा या दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा । इसलिए प्रशासन ने अपील की है कि डायवर्ट किए गए मार्गों पर ज्यादा आवश्यक हो तभी निकलेगा एक समय के बाद ही निकले प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक।