17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराए के शूटरों से कराई गई थी भाजपा नेता की हत्या,पड़ोसी जिले में मिली हत्यारों की लोकेशन

हत्या के तीसरे दिन भी तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, विहिप ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 10 May 2018, 12:27 PM IST

किराए के शूटरों से काराई गई थी भाजपा नेता की हत्या,पडोसी जिले में मिली हत्यारों की लोकेशन

किराए के शूटरों से काराई गई थी भाजपा नेता की हत्या,पडोसी जिले में मिली हत्यारों की लोकेशन

इलाहाबाद. फूलपर में भाजपा नेता पवन केसरी की हत्या के तीसरे दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए है। इलाके में एहतियातन भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात है। बाजर बंद रखा गया। साथ ही फुलपुर से होकर जाने वाले सभी मार्गो का रूट आज भी डायवर्ट किया गया है। वही दूसरीओर हत्यारोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी जिलों प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में भी ताबड़ तोड़ दबिस दी जा रही। सूत्रों की माने तो आरोपियों के तार प्रतापगढ़ जिले से जुड़ रहे है और उनकी लोकेशन भी प्रतापगढ़ में मिली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पार्टी नेताओ का पुलिस पर दबाव बना हुआ साथ ही घटना के बाद नाराज विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रसान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके है। उनका कहना है कि पुलिस ने यदि 48 घंटे में आरोपियों का गिरफ्तार नहीं किया तो वे आंदोलन व प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।


कनपटी पर सटाकर मारी गई थी गोली


भाजपा नेता पवन केसरी मंगलवार की रात आरिफ के साथ ढाबे से खाना खा कर लौट रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और ओवर टेक करके स्कूटी रोक ली। बदमाश पवन के सीने और कनपटी पर सटाकर गोली मारकर फरार हो गये। गोली लगते ही पवन जमीन पर तड़पने लगा। घटना की सूचना आरिफ ने पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में पहुंची। जहां उसे बाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही पवन के घर भाजपा के नेताओं का जमावड़ा लग गया। उधर हत्या की सूचना पर एडीजी एसएन सावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित भीड़ पर काबू पाया।

आरिफ समेत चार लोग हिरासत में


पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात के वक्त मौजूद पार्षद का चुनाव लड़ने वाले आरिफ सहित चार लोगों को हिराशत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पवन के परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की तलाश में लगातार दबिस दी जा रही है। पवन की हत्या को अंजाम देने के लिये पूरी तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया कि पवन की हत्या के लिये खास तरह के शूटर बुलाये गये थे। गोली इतने करीब से मारी गई थी की दिमाग और फेफड़े के आर पार हो गई। बदमाशो ने हत्या से पहले पवन की लोकेशन ट्रेस की फूलपुर इफ्को फैक्ट्री के पास एक ढाबे से पवन का पीछा कर उसे शेखपुर में मार दिया।

विहिप ने दिया अल्टीमेटम


वही विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए पवन केशरी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए यूपी कोका कानून के तहत कार्यवाही की जाने की मांग की है। काशी प्रान्त के संगठन मंत्री मुकेश के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि अपराधियों ने हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता की हत्या कर दी। जिस तरह से दुसरे सम्प्रदाय के लोग उन्माद मचा रहे है, उसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने हत्यारों पर प्रशासन कार्यवाही करने में असफल रहा तो 48 घंटे बाद फूलपुर में संगठन धरना प्रदर्शन व आंदोलन हिन्दुत्व की रक्षा के लिए करेगा।

By- प्रसून पांडेय