
जब योगी के पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के घर लेकर पहुंची बुलडोजर, तब जाने क्या हुआ, चर्चा में आया खाखी यह तरकीब
प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को यूपी पुलिस बाबा के बुलडोजर के डर से पकड़ लिया। कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी के घर जब पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची तो वांछित ने तत्काल सरेंडर कर दिया। खाखी के इस तरीका का अपनाना अब चर्चा का विषय बन गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। बुलडोजर लेकर घर के सामने खड़ी पुलिस ने चेतावनी दी और कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर उसने अपने आपको पुलिस के हवाले नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने घर गिरने के डर से आरोपी शुभम को सरेंडर कराया।
जाने क्या था पूरा मामला
शुक्रवार को एक महिला अपने रात में अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंची। सुबह भोर में ट्रेन पकड़ने के लिए वह स्टेशन पर ही बैठे रहे। पति जब पत्नी के लिए भोजन लेने के लिए गया तो काफी देर बाद वापस नहीं लौटा। तभी युवती ने शौच के लिए खोजबीन करने लगी। तभी युवती को ऑटो स्टैंड के पास एक युवक मिला वह युवती शौच के लिए शौचालय का चाभी दिया। जैसे ही युवती शौचालय का ताला खोलकर अंदर गई युवक पीछे-पीछे घुस गया और युवती के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया। धमकाते हुए युवक बाहर निकलकर फरार हो गया।
कुछ देर बाद विवाहिता को खोजते हुए परिवार का युवक पहुंचा। उसकी आपबीती सुनकर उसने आरोपी युवक को दबोच लिया। इसके बाद युवक के साथी पहुंचे और पति को पीटने लगे। मौका पाकर आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता घर लौट गई। उसने गड़वारा पुलिस चौकी पर शिकायत की। वहां से उसे रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। बाद में उसने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई हुई और युवक की गिरफ्तारी हो गई।
Updated on:
22 Mar 2022 04:32 pm
Published on:
22 Mar 2022 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
