
पूर्व बसपा विधायक पूजा पाल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, बढ़ी मुश्किल
प्रयागराज। सीबीआई मुख्यालय लखनऊ की विशेष अपराध शाखा ने प्रयागराज में तीन साल पहले एक हत्याकांड के मामले में पूर्व बसपा विधायक पूजा पाल और उनके भाई राहुल पाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा लखनऊ में दर्ज किया है। यह मुकदमा सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्यूरो ने दर्ज किया है। शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ललित वर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।
बता दें कि यह हत्या कांड तीन फरवरी 2016 को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके इलाके में बीएसएनल ऑफिस के पास हुआ था । इस मामले में मृतक के पिता विनोद कुमार ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन को लेकर तत्कालीन शहर पश्चिमी की विधायक पूजा पाल और उनके करीबियों से जमीन की रंजिश चल रही थी। इस विवाद में पूजा पाल के इशारे पर कुछ लोगों ने उनके बेटे वीरेंद्र ललित और उसके दोस्त विक्रम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसने ललित वर्मा की मौत हो गई थी । हाईकोर्ट ने 24 नवंबर 2017 को इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था अब सीबीआई ने तीन सितंबर को इस मामले में पूजा पाल राहुल के अलावा राजेश त्रिपाठी संदीप यादव दिलीप पाल मुकेश केसरवानी पृथ्वीपाल को नामजद किया है।
बता दें कि पूजा पाल बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी है। शहर पश्चिमी से दो बार बसपा से विधायक रहने वाली पूजा पाल बीते विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पाले में आई और उन्नाव से लोकसभा प्रत्याशी घोषित की गई थी। लेकिन कुछ ही दिनों में उनका टिकट काटा गया । पूजा पाल समाजवादी पार्टी में स्टार प्रचारक है। पूजा पाल के पति राजू पाल को 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बाहुबली सांसद अतीक अहमद सहित उनके भाई और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। राजू पाल हत्याकांड मामले में भी कुछ दिनों पहले सीबीआई ने सुनवाई शुरू की है।
Published on:
4 Sep 2019, 9:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.