
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
Chief Minister Yogi Adityanath visit to Mirzapur and Prayagraj: प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि केवल नेहरू ही देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के दौरान जय नहीं गए बल्कि मसुरिया दीन आजादी की लड़ाई में जेल गए। जिन्हें भुला दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मसूरिया दीन की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा थी मसूरिया दीन एक दो वर्ष नहीं 1932 से 1944 के बीच 9 वर्षों तक जेल में रहकर आजादी की लड़ाई लड़ी है। आपने 66 वर्ष के जीवन में 9 वर्ष जेल में बिताया। 1946 में मसूरिया दीन विधानसभा के सदस्य बने। स्वतंत्र भारत में 1952 से लेकर 1972 तक चार बार संसद का प्रतिनिधित्व किया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1952 में जब एक ही सीट पर दो सांसदों का चुनाव होता था। तब मसूरिया दीन और पंडित जवाहरलाल नेहरू एक साथ चुनकर गए थे। 1952 में जातिवाद को बढ़ावा देने वाले काले कानून का विरोध किया। देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उनके खिलाफ कानून बनाया गया था। 1857 की लड़ाई में हारने के बाद 1871 में जरायम पेशा कानून बनाया, तमाम जातियों को अपमानित करने का काम किया। जिसमें पासी जाति भी शामिल है। इस कानून को समाप्त करने की बाबा भीमराव अंबेडकर और मसूरिया दीन ने लड़ाई लड़ी और इसे समाप्त करवाकर पासी, सोनकर समाज को सम्मान दिलाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पासी समाज के शौर्य और गाथा को कौन नहीं जानता? महाराज बिजली पासी मैं 12वीं शताब्दी में लखनऊ के आसपास के क्षेत्र में 12 गढ़ (किला) बनाए। जहां से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की तैयारी की जाती थी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि को आज मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजा अर्चना की। मसूरिया दीन पासी का सम्मान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का सम्मान है उनके सम्मान में किसी प्रकार की आज आने में दी जाएगी।
Updated on:
15 Oct 2026 04:10 pm
Published on:
15 Oct 2026 04:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
