संसदीय क्षेत्र के काम गिनाएं
उन्होंने बताया की इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एकल ग्राम पेयजल योजना 44 गांवों में स्वीकृत है। जिसमें से 42 में कार्य शुरू किया जा चूका हैयह योजना 2020 तक पूरी हो जाएगी। 7.11 करोड़ रुपये की सिरसा नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना को मंजूरी मिल चुकी है।टोंस पंप केनाल का पूरा सिस्टम बदला जाएगा। इसके लिए विद्युत विभाग को 3.92 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही जिले में छह सिंचाई नलकूप स्वीकृत हैं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में तीन नलकूप जल्द लगाए जाएंगे। वही कोरांव,देवघाट,ड्रमंडगंज मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया जिसमें 19.55 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पंचदेवरा.करछना.गौहनिया संपर्क मार्ग की चौड़ाई सात मीटर होगी 19.32 करोड़ रुपये मंजूर। युमनापार के नारीबारी पुल का 63.42 करोड़ रुपये में निर्माण होगा। इसके नीचे अंडर ग्राउंड नहर होगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरल योजना के अंतर्गत बड़ोखर न्याय पंचायत में 100 करोड़ रुपये से कार्य प्रगति पर है।कोरांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और अधूरे पड़े स्टेडियम का काम जल्द पूरा होगा। शंकरगढ़ बारा एवं मांडा में 40.40 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अलग.अलग योजना के तहत 17 से अधिक सड़काें के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।