
Rafale in india
इलाहाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है। भाजपा के खिलाफ मुद्दे लेकर अब कांग्रेस जनता के बीच जाने को तैयार है। जिसकी शुरुआत रफाल सौदे से हो चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार को इलाहाबाद पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी कहा जब देश को 126 रफाल विमानों की जरूरत थी तो सरकार ने सिर्फ 36 विमान का ही सौदा क्यों किया। उन्होंने कहा, रफाल लड़ाकू विमान के सौदे में मोदी सरकार ने सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है। सरकार रक्षा सौदे में हुई करोड़ों की गड़बड़ी को छिपाने के लिए लगातार नाकाम कोशिश कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस 6 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन करेगी।
रॉबर्ट वाड्रा पर जमीन घोटाले के मामले में हुई एफआईआर को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, यह भाजपा की पुरानी लिखी हुई स्क्रिप्ट है जिसे चुनावी मौसम में फिर से पढ़ा जा रहा है। चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को जनता के बीच आना चाहिए। अपने वादों का जवाब देना चाहिए, मुकदमेबाजी और ढोंग की राजनीति खत्म करनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चतुर्वेदी ने कहा, रफाल डील में सरकार ने पैसे का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा, रफाल के दाम बताने से बचने के लिए प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री गोपनीयता की दुहाई दे रहे हैं, जबकि देशहित इसे जाहिर करना चाहिस। उन्होंने कहा, तत्कालीन यूपीए सरकार ने फ्रांसीसी कंपनी दासू रफाल से हुए विमान सौदे, मिराज और सुखोई विमानों के साथ सेना के लिए खरीदे गए अन्य उपकरणों की के मूल्य को संसद के पटल पर रखकर देश को बताए थे।
कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मोदी सरकार राफेल डील की कीमतें देश को क्यों नहीं बताना चाहती है। इसे देश की जनता के सामने लाना जाना चाहिए। देश की सुरक्षा के लिए खरीदे जा रहे रफाल विमान की कीमत क्या है यह देश को पता होना चाहिए। उन्होंने कहा, देश की जनता को प्रधानसेवक और चौकीदार जैसे जुमले देकर सत्ता में आई सरकार को अब जनता को जवाब देना होगा। सरकार का रिपोर्ट कार्ड तो आने वाला लोकसभा चुनाव बताएगा। भाजपा के दिन लद गए हैं। अब जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। चतुर्वेदी के साथ कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा, जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर वाष्र्णेय भी मौजूद रहे
Published on:
5 Sep 2018, 1:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.