इलाहाबाद:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने के लिए देश भर में भारत बंद का आवाह्न किया। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।एक तरफ जहां मोदी सरकार आगामी चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रही है वही महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है।