मिली जानकारी के मुताबिक, वायनाड में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र जाने का फैसला किया है। मृत व्यक्ति वन विभाग का इको- टूरिज्म गाइड था और वो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था।