28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेताओं ने कहा, भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे के विरोध में एकजुट हो रहा देश

एनएसयूआई के साथ युवाओं की बड़ी खेप दिल्ली रवाना

2 min read
Google source verification
congress

कांग्रेस नेताओं ने कहा, भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे के विरोध में एकजुट हो रहा देश

इलाहाबाद. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस अब पूरे जोश में दिख रही है। कांग्रेस ने 29 अप्रैल को दिल्ली में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया है । जिसमें कांग्रेस पार्टी के शीर्षस्थ नेता सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियों में कांग्रेसी नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता भी जोरशोर से लगे हुए हैं। साथ ही कांग्रेस के मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

पत्रिका से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि जन आक्रोश रैली भाजपा के उस चाल चरित्र और चेहरे के विरोध में है। जिससे छलावा कर ये पार्टी सत्ता में आई थी। महंगाई की मार से आम लोग परेशान हैं । करोड़ों करोड़ों रुपए लेकर बड़े भ्रष्टाचारी देश छोड़कर भाग रहे हैं । ये सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है, गरीब किसानों की हालत पहले से बत्तर हुई है।बेरोजगारी का आलम यह है कि 4 सालों में केंद्र सरकार ने नौकरियों पर ताला लगा रखा है । पूरा देश भाजपा और मोदी की नीतियों के खिलाफ एक जुट हो रहा है । राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी की आवाहन पर हम दिल्ली पहुंच रहे हैं । यह शहर और यहां के लोग राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ हैं।

एनएसयूआई के साथ युवाओं की बड़ी खेप दिल्ली रवाना

वहीं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव निशांत ने कहा कि हम सब के नेता युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी के पैतृक जिले से बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। पहली बार कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओ को आम लोगो का सहयोग बड़ी तादात में मिल रहा है। एनएसयूआई के साथ साथ हम आम युवाओं से अपील करते हैं जो साथी हमारे साथ चलना चाहते हैं । वह आज ही हम सब से संपर्क करके अपना चलना सुनिश्चित करें, जिससे हम भारत की भावी प्रधानमंत्री जी का कंधा उनके गृह जनपद इलाहाबाद से मजबूत कर सके।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग