6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा कांग्रेस नेताओं ने पीएम के खिलाफ जारी किया पोस्टर, मोदी को बताया…

सोशल मीडिया पर ये पोस्टर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं

2 min read
Google source verification
Pm Modi

Pm Modi

इलाहाबाद. यूपी के इलाहाबाद के कांग्रेस के नेता हसीब अहमद एक बार फिर अपने पोस्टर को लेकर चर्चाओं में हैं। इस पोस्टर में हसीब ने पीएम मोदी के साथ बैंक के करोड़ों का लोन न चुकाने वाले उद्योगपतियों के चित्र हैं और इनको लुटेरों की संज्ञा दी गई है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि ठगी के आरोपियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त बताते हुए पोस्टर का नाम 'लुटेरे' लिखा गया है।

देश के कई बैंकों से हजारों करोड़ रूपये ठगी कर सीबीआई व ईडी की गिरफ्त में आये विक्रम कोठारी और फरार चल रहे, विजय माल्या , ललित मोदी व नीरव मोदी को इलाहाबाद में चस्पा एक पोस्टर में लुटेरा बताया गया है। इनके साथ ही बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भी लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लुटेरा बताने वाला पोस्टर इलाहाबाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की की ओर से सोशल साइट्स पर जारी किया गया है। इसमें खास बात यह है कि ठगी के आरोपियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त बताते हुए पोस्टर का नाम 'लुटेरे' लिखा गया है। कांग्रेस नेता हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी ने यह पोस्टर जारी किया है।


इलाहाबाद के कांग्रेस के नेता हसीब अहमद एक बार फिर अपने पोस्टर को लेकर चर्चाओं में हैं। हसीब अहमद तो अक्सर ही कोई न कोई पोस्टर वायरल करते रहे हैं। इसी कड़ी में नया पोस्टर पीएनबी घोटाले से जुड़ा है। जिसमें पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में पीएम मोदी को नीरव मोदी, माल्या और ललित मोदी के साथ दिखाया गया है।

राहुल को लेकर भी कई पोस्टर बना चुके हैं हसीब अहमद

यह वही हसीब अहमद हैं जिनके कई पोस्टर पहले भी विवादों में रहे हैं। बाहुबली के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिखाने वाला पोस्टर भी इन्हीं के कारण चर्चा में आया था। हसीब अहमद ने हर मौके पर पोस्टर के जरिये जंग छेड़ी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग