7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, एक हफ्ते में हत्या की पांचवीं वारदात

लगातार हो रही अपराध की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।

2 min read
Google source verification
Double Murder in allahabad

इलाहाबाद में डबल मर्डर

इलाहाबाद. संगम नगरी में अपराध की घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को शहर के कीटगंज थाना क्षेत्र में एक पार्क में दो शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल जबकि दूसरे की 30 साल बताई जा रही है। दोहरे हत्याकांड की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

शहर में एक हफ्ते के अंदर हत्या की यह पांचवी घटना है। लगातार हो रही अपराध की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। एक के बाद लगातार हो रहे अपराध से लोग परेशान है। कीटगंज थाने से 500 मीटर की दूरी पर दो लाशें मिलने से इलाके में दहशत है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दोनों बॉडी की शिनाख्त नही हो सकी है, बॉडी के आसपास मिली चीजों के जरिये जांच की जा रही है।

थरवई में हुआ था डबल मर्डर

बता दें कि इलाहाबाद जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थरवई थाना क्षेत्र के पडिला गांव में सोमवार को पति पत्नी का शव मिला था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पति पत्नी घर के बाहर सो रहे थे इसी दौरान दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की गयी। हमले से दोनों लहू लुहान हो गए और वहां तड़पने लगे। चीख- पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों की हालत देखकर दंग रह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौक हो गई।

एक सप्ताह में हुए हत्या के आंकड़ें:

30 जून: धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कोटवा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

02 जुलाई: थरवई थाना क्षेत्र में पति- पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

04 जुलाई: कीटगंज थाने से 500 मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में दो लोगों का मिला शव

BY- PRASOON PANDEY

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग