1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मुठभेड़ में आठ खूंखार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, देने जा रहे थे बड़ी डैकती को अंजाम

प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने मुठभेड़ मर हुए गिरफ्तार बदमाशों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह बहुत सक्रीय नबला खरवार गैंग के अपराधी है। इन अपराधियों द्वरा बड़े-बड़े वारदात को अंजाम देने का काम करते थे। यह गिरोह पिछले कई साल से प्रयागराज जनपद में सक्रिय है वह घरों में रेकी करके लूट को अंजाम देते थे। इसके साथ ही वह डकैती औऱ हत्या के साथ महिलाओं से दुष्कर्म की भी घिनौनी हरकत ये अपराधी करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 26 May 2022, 2:28 PM IST

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मुठभेड़ में आठ खूंखार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, देने जा रहे थे बड़ी डैकती को अंजाम

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मुठभेड़ में आठ खूंखार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, देने जा रहे थे बड़ी डैकती को अंजाम

प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात मुठभेड़ में कुख्यात आठ अपराधियों के सरगना को गिरफ्तार किया है। खूंखार बदमाशों के पास से डकैती और कत्ल में इस्तेमाल होने वाले रंभा, सब्बल, आरी, तमंचा, कारतूस जैसे कई औजार और हथियार मिले हैं। इन बदमाशों द्वारा देर रात गिरोह के साथ घटना को लूट और डैकती जैसे घटना को अंजाम देते थी। देर रात को सोरांव थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त पर थी तभी इन अपराधियों को जाते देखकर रोकने का प्रयास किया। अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने घेरकर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी बिहार में औरंगाबाद समेत अन्य जनपदों के हैं जो यहां लूटपाट करने के लिए आए थे।

नबला खरवार गैंग का नाम

प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने मुठभेड़ मर हुए गिरफ्तार बदमाशों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह बहुत सक्रीय नबला खरवार गैंग के अपराधी है। इन अपराधियों द्वरा बड़े-बड़े वारदात को अंजाम देने का काम करते थे। यह गिरोह पिछले कई साल से प्रयागराज जनपद में सक्रिय है वह घरों में रेकी करके लूट को अंजाम देते थे। इसके साथ ही वह डकैती औऱ हत्या के साथ महिलाओं से दुष्कर्म की भी घिनौनी हरकत ये अपराधी करते हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुसीबतें बढ़ी, भतीजे सतीश मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जानिए वजह

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड को दिया था अंजाम

प्रयागराज में हुए सामूहिक हत्याकांड में यह गैंग शामिल थी। इस गैंग ने कई बड़े सामूहिक हत्याकांड जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया है। प्रयागराज के थरवई के खेवराजपुर गांव में परिवार के पांच लोगों की हत्या के साथ ही दो महिलाओं से दुष्कर्म से भी इसी गिरोह के अपराधियों ने की थी। इसके साथ ही यह गैंग प्रयागराज के मांडा इलाके में भी इसी गिरोह ने पति-पत्नी और बेटी का कत्ल किया था। लड़की के साथ दरिंदगी भी की गई थी। प्रयागराज पुलिस ने इस गिरोह के सात अपराधियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। तीन अपराधी गोली लगने से घायल हुए थे। इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश