यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में 21 फरवरी से बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं की अब सभा होने जा रही है। भाजपा, बसपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं की अब प्रयागराज की धरती पर चुप्पी टूटने जा रही है। 21 फरवरी को बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही 25 फरवरी तक दिग्गज नेताओं का प्रचार चलता रहेगा। 23 फरवरी को अखिलेश यादव तो 24 को प्रधानमंत्री भी सभा को संबोधित करेंगे। 21 से 25 फरवरी के बीच राहुल और प्रियंका गांधी का रोड शो भी तय हो सकता है।