12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकायत मिलते ही एक्शन में आए डीएम प्रयागराज, इन समस्याओं को मौके पर निपटा दिया

तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त हुई 46 शिकायतों में 6 शिकायतों को जिला अधिकारी ने मौके पर ही निस्तारित कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
DM navneet Singh chahal 01

तहसील सदर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल एवं उनके साथ में एसडीएम सदर अभिषेक सिंह।

प्रयागराज: आज सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसमयाओं को सुनते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा, विद्युत बिलों से सम्बंधित शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 46 शिकायतें आयीं (राजस्व विभाग की 20, पुलिस विभाग की 10 व अन्य विभागों से सम्बंधित कुल 16 शिकायतें), जिनमें से कुल 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"जन शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता कभी माफ नहीं की जाएगी। समय रहते गुणवत्तापूर्ण ढंग से लोगों की समस्याओं को निस्तारित किया जाए।"

डीएम नवनीत सिंह चहल

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग