4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने धर्म परिवर्तन से किया इंकार तो चार युवकों ने किया गैंगरेप, फिर चोरी का आरोप लगा भेजा जेल

पुलिस ने दो आरोपियो को लिया हिरासत में, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 28 Feb 2018, 10:26 AM IST

Gangrape

गैंगरेप

इलाहाबाद. पिछले दिनों मोबाइल शाॅप में सेंधमारी कर चोरी के आरोप में जेल भेजी गई युवती के मामले में मंगलवार शाम नया खुलासा हुआ। आरोप है कि दुकान में मोबाइल खरीदने गई युवती को पहले बंधक बना कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। खुद को बचाने के लिए मोबाइल चोरी के प्रयास का आरोप लगा युवती को जेल भेजवा दिया।

दो विधायकों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने चार के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का प्रयास, बलात्कार सहित अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। दरअसल शनिवार रात थाना पड़ाव अन्तर्गत मोबाइल शाॅप चलाने वाले अनवर ने एक युवती पर मोबाइल दुकान मंे संेधमारी का आरोप लगा कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने युवती को जेल भेज दिया था।

सम्बंधित मामले का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब सोरांव निवासी अपना दल (एस) के विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़) विधायक आरके वर्मा व सुल्तानपुर विधायक सीताराम वर्मा युवती की मां से मिलने उसके घर गए। युवती की मां ने विधायकों को बताया कि उनकी बेटी दुकान पर मोबाइल लेने गई थी। इसीबीच चार लोगों ने किसी तरह उसे बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे।

लड़की ने मना किया तो चारों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए चारों ने मेरी लड़की पर संेधमारी कर चोरी का आरोप लगा कर उल्टा जेल भिजवा दिया। युवती की मां की बात सुनकर दोनों विधायकों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल संबंधित मामले की जानकारी एसपी गंगापार सुनील सिंह को दी। मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार को तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर मऊआइमा पुलिस ने मोबाइल दुकान संचालक अनवर, प्रधान वाजिद अली, शेखू व जाहिद के खिलाफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने व दुराचार का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रात में अनवर और प्रधान वाजिद को हिरासत में ले लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से आरोप दर्ज किया गया। संबंधित मामले की जांच एसपी गंगापार को सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश