31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्ल्स हास्टल संचालक लड़कियों के बाथरूम में लगाया स्पाई कैमरा, बनाता था वीडियो, डॉक्टर पुत्र गिरफ्तार

म्योहाल चौराहे के पास रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हास्टल का संचालक है। वह छात्राओं को बहुत कम पैसे पर कमरा किराए पर देता था। गुरुवार दोपहर कुछ छात्राएं कर्नलगंज थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा हुआ है। इसे शावर में लगाया गया है। सीओ कर्नलगंज अजीत चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 2 Jun 2022, 2:59 PM IST

गर्ल्स हास्टल संचालक लड़कियों के बाथरूम में लगाया स्पाई कैमरा, बनाता था वीडियो, डॉक्टर पुत्र गिरफ्तार

गर्ल्स हास्टल संचालक लड़कियों के बाथरूम में लगाया स्पाई कैमरा, बनाता था वीडियो, डॉक्टर पुत्र गिरफ्तार

प्रयागराज: प्रयागराज म्योहाल चौराहे के पास गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाकर रिकार्डिंग करने का मामला सामने आया। हास्टल संचालन लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड करने का काम करता था। गुरुवार को दोपहर कर्नलगंज पुलिस को शिकायत मिलने पर डॉक्टर पुत्र आशीष खरे को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी हॉस्टल संचालक ने वीडियो बनाने और कहा इस्तेमाल करता था इसका जुर्म नहीं कबूला है।

लड़कियों को कम पैसों में देता था कमरा

शहर के म्योहाल चौराहे के पास रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हास्टल का संचालक है। वह छात्राओं को बहुत कम पैसे पर कमरा किराए पर देता था। गुरुवार दोपहर कुछ छात्राएं कर्नलगंज थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा हुआ है। इसे शावर में लगाया गया है। सीओ कर्नलगंज अजीत चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाथरूम की तलाशी ली गई तो यहां शावर में लगा स्पाई कैमरा बरामद किया।

बाथरूम में लगा था कैमरा

पुलिस ने हॉस्टल में सभी कैमरे को बरामद करने के बाद गर्ल्स हास्टल संचालक आशीष खरे को पकड़ लिया। उसे कर्नलगंज थाने लाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह छात्राओं की वीडियो बनाता था। इन वीडियो का वह क्या करता था, इस सवाल का वह गोलमोल जवाब दे रहा है। पुलिस ने आशीष के कमरे से वीडियो बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर समेत कई उपकरण भी जब्त किए। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के लाल ने किया कमाल: आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीतकर लौटे यश के स्वागत में जुटे क्रिकेट प्रेमी

पुलिस अधिकारी सीओ अजीत चौहान को आशंका है कि यह युवक लड़कियों के वीडियो को वह बेचता इसके लिए मोटी रकम लेता था लेकिन अभी वह कुछ नहीं बता रहा है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ में सभी सवाल के जवाब मिलेंगे। इस कार्य में जो भी शामिल है सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश