4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Atiq Ahmed: अतीक की बीवी को पसंद करता था गुड्डू मुस्लिम, सौतेले बेटे ने पुलिस बताए राज

Atiq Ahmed: गुड्डू मुस्लिम अतीक की पत्नी शाइस्ता को लेकर पुलिस को अहम जानकारी मिली है। गुड्डू मुस्लिम के सौतेले बेटे आबिद को पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ की। आबिद ने चौकाने वाले खुलासे किए।

2 min read
Google source verification
guddu.jpg

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम।

Atiq Ahmed: बमबाज गुड्डू मुस्लिम अतीक से बहुत समय से टच में था। इसकी मुख्य वजह शाइस्ता परवीन ही है। शुरू से गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता परवीन को पसंद करता था, लेकिन उसने कभी जाहिर नहीं किया। इसकी जानकारी गुड्डू मुस्लिम के सौतेले बेटे आबिद के गिरफ्तारी के बाद हुई। गुड्डू मुस्लिम का प्यार इकतरफ था। शाइस्ता की तरफ से कोई भी रिस्पांस नहीं मिला।

इसके बाद गुड्डू ने इलाहाबाद शहर छोड़ दिया था। वह सालों अतीक अहमद के टच से दूर था। साल 2012 में गुड्डू फिर इलाहाबाद लौटा। चकिया के चक निरतुल में चांदनी नाम की महिला के साथ रहने लगा। चक निरतुल वाली ज़मीन भी गुड्डू को अतीक ने दिलाई और उस पर 3 मंज़िला मकान भी बनवा दिया था।

गुड्डू और शाईस्ता ने साथ काटी फरारी
बाद में जब अतीक 2017 में जेल गया तो गुड्डू का शाईस्ता के घर आना जाना ज़्यादा हो गया गुड्डू पूरी ईमानदारी से अतीक के बिजनेस और रंगदारी वसूलने में शाईस्ता की मदद करने लगा। लेकिन उमेश पाल हत्या कांड से गुड्डू मुस्लिम को शाईस्ता के करीब आने का मौका मिल गया और दोनों साथ-साथ फरारी काटने लगे। पिछले महीने पुलिस को दोनों के साथ में होने के पुख्ता सुबुत भी मिले थे।

शाईस्ता के घर जाना चांदनी को था नागवार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम का शाईस्ता के घर आना-जाना गुड्डू की प्रेमिका चांदनी को पसंद नहीं था। शाईस्ता की वजह से गुड्डू ने चांदनी से कई बार मारपीट भी की थी और काफी दिन तक दोनों अलग भी रहने लगे थे। यही वजह थी कि चांदनी का बेटा आबिद भी गुड्डू से खुन्नस रखने लगा था।

तो गुड्डू मुस्लिम को बम से उड़ा देता सौतेला बेटा
आबिद गुड्डू से इतना नाराज़ था कि अगर उमेश पाल हत्याकांड ना होता तो आबिद गुड्डू की हत्या कर देता। पुलिस की पूछताछ में आबिद ने कबूल भी किया था कि अगर उसको मौका मिलेगा तो वो गुड्डू बमबाज़ को बम से उड़ा कर मारेगा क्योंकि उसकी मां चांदनी को गुड्डू ने शाईस्ता के कारण धोखा दिया और दोनों मां-बेटे को दर-दर की ठोकर खाने को छोड़ दिया।