18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के कार्यक्रम पर संगम नगरी में बने तीन विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

प्रयागराज के नाम बना तीन विश्व रिकॉर्ड

2 min read
Google source verification
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर संगम नगरी में बने तीन विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर संगम नगरी में बने तीन विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

प्रयागराज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने प्रायगराज में 27 हजार दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटे। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के नाम बने तीन विश्व रिकॉर्ड का भी जिक्र किया, जिसके सर्टिफिकेट गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने उन्हें मंच पर सौंपे। इस तरह प्रयागराज की धरती विश्व रिकॉर्ड कायम की घरती बन गई। जो तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाए गए हैं उनमें 600 ट्राइसाइकिल एक ही स्थान पर वितरित करने, 300 ट्राइसाइकिल 1.8 किलोमीटर तक चलाने और 13 मिनट में 400 व्हीलचेयर का परेड कराने का रिकार्ड शामिल है। इनमें से 600 ट्राइसाइकिल एक ही स्थान पर वितरित करने का विश्व रिकार्ड शनिवार को बना।

पहला विश्व रिकार्ड हैंड ऑपरेटेड ट्राइसाइकिल की सबसे बड़ी परेड का है। यहां 300 ट्राइसाइकिलों की 1.8 किलोमीटर तक लंबी परेड कराई। इस पर तीन सौ ही दिव्यांगजन भी बैठाए गए थे। चलती हुई ट्राई साइकिलों की परेड की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। यह विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री के आगमन से एक दिन पहले शुक्रवार को बना। लंदन से आई टीम ने इस रिकॉर्ड पर मुहर लगा दी।

दूसरा विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक घंटे में 600 व्हीलचेयर दिव्यांगजनों को बांटने में बना। एक ही स्थान पर एक ही दिन इतने कम समय में 600 ट्राइसाइकिल बंटने के बाद प्रयागराज के नाम विश्व कीर्तिमान का रिकॉर्ड बन गया।

तीसरा विश्व रिकॉर्ड व्हीलचेयर की सबसे लंबी कतार का है, जिसमें 400 व्हीलचेयर को दो किलोमीटर तक सबसे लंबी कतार में रन कराया गया।

ये भी पढ़ें:मेहंदी का रंग भी नहीं हुआ था हल्का, शादी के 24 घंटे बाद ही पति को लेकर आई दिलदहला देने वाली खबर