25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather warning: उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

Heavy Rain: यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में आज मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी और पानी का भी खतरा बताया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Krishna Rai

•

Updated: 12 Apr 2025, 10:23 AM IST

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। लखनऊ सहित कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कहाँ-कहाँ होगा असर?

पूर्वी उत्तर प्रदेश, तराई और अवध क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, अमेठी, बहराइच, लखीमपुर, प्रतापगढ़ और कौशांबी जैसे जिलों में वज्रपात की आशंका है। गुरुवार को ही इन जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई थीं।

फसल को भारी नुकसान

इसी सप्ताह तेज आंधी और मूसलधार बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। अचानक मौसम बिगड़ने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। काले बादल, धूल भरी हवाएं और गरज-चमक से कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। इस मौसम के कारण सबसे ज्यादा खतरा किसानों को ही है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से फिर से बारिश के तेज होने के संकेत हैं। गुरुवार की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग