27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ हिन्दू संगठन ने दी चेतावनी, कहा- भारत बंद के दौरान दुकानें खुली तो पूरे शहर में लगेगी आग

जिलाधिकारी से कहा खुद सम्भाले बंद की कमान,नही तो उग्र होगा प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 5 Sep 2018, 6:34 PM IST

bharat bandh

hindu sena

इलाहाबाद: एससी-एसटी विधेयक के खिलाफ देशभर में सवर्ण समाज के लोगों ने गुरुवार को भारत बंद का आवाहन किया गया है। एससी-एसटी विधेयक के खिलाफ मोदी सरकार का विरोध जारी है। इसी क्रम में कल के बंद को इलाहाबाद में करणी सेना, राष्ट्रीय हिंदू संगठन सहित सनातन एकता संस्था के लोगों ने समर्थन का एलान किया है।वही राष्ट्रिय हिन्दू सेना ने बंद के आवाहन को लेकर वीडियो जारी कर हडकम्प मचा दिया है।

बुधवार की शाम राष्ट्रिय हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रिका पाण्डेय उर्फ़ आज़ाद ने एक वीडियो जारी किया।जिसमें कहा है की एससी एसटी एक्ट के खिलाफ कल देश भर में विरोध प्रदर्शन होगा।आजाद ने वीडियों में कहा है की मै जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूँ की हिन्दू सेना के बंद अवाहन को पूरा कराने के लिए खुद बंद का नेतृत्व करे। और शहर में बंद घोषित कराएं। वही व्यपारियों को चुनौती देते हुए कहा की बंद को हल्के में न ले। नही तो एक एक दुकानों को आग के हवाले कर दिया जायेगा।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष सतेंद्र दुबे सत्या ने मोदी सरकार का विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश भर के लोग मोदी सरकार की जातीय मानसिकता को जान गए हैं, पीएम मोदी ने एससी एसटी विधेयक को लागू कर पूरे देश मे फिर से जाति और धर्म का जहर घोल दिया है। निशांत रस्तोगी ने कहा की मोदी सरकार जिन वादों के साथ जनता के बीच आयी थी। आज उन पर बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा सरकार की कथनी करनी का अंतर आज सब के सामने है।सरकार ने अपना निर्णय नही बदला तो हिन्दू सेना पूरे देश मे उतरेगी।

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मनेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश बावजूद सरकार का यह निर्णय समाज को तोड़ने वाला है। जिसके विरोध में कल करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के निर्णय का विरोध करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम के निर्णय के खिलाफ यह विधेयक तो पारित करा दिया लेकिन राम मन्दिर जैसे मुद्दों के लिए उनके पास समय नहीं है। सवर्ण समाज को भाजपा सरकार ने ठगने का काम किया है।

वही भारत बंद के आवाह्नन के बाद पूरे जिले में सुरक्षा एलर्ट घोषित कर दिया है। कप्तान नितिन तिवारी ने बताया कि सभी स्थानों पर सुरक्षा पुख्ता व्यवस्था की गई हैं। किसी को भी कानून अपने हाथ मे लेने का अधिकार नही है।सभी मॉल बड़े बाज़ार वाले इलाको में फोर्स तैनात रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग