
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में सैकड़ों छात्रों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर सामूहिक आत्मदाह का किया प्रयास
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में व छात्रों की बहाली आंदोलन को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में क्रमिक अनशन का 790 वां दिन व 400% शुल्क वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन था 15वां दिन भी जारी रहा। इस वृद्धि के विरोध में पिछले 2 महीने से चल रहे आंदोलन के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में घूमकर विरोध मार्च निकाला उसके बाद गेट पर पहुंचे छात्रों ने गेट बंद कर दिया। गेट बंद करने के बाद छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर घेराव किया व अजय सम्राट समेत सैकड़ों छात्रों ने सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया। छात्रों का कहना था कि लगातार पिछले 2 महीनों से इस विधि का विरोध करने के बावजूद भी कुलपति गूंगी और बहरी हो गई हैं अब हम छात्र जीना नहीं चाहते इसी के विरोध में हम सभी ने सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया।
एक छात्र आयुष प्रियदर्शी कुलपति कार्यालय पर सिलेंडर लेकर चढ़ गया। और वह वहीं पर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा।
निवर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम चेतावनी जारी करते हुए या आगाह करते हैं कि अगर बढ़ी हुई फीस वापस न हुई तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा और इसका पूरा का पूरा जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा। तानाशाह कुलपति होंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से आंदोलन को समर्थन दिया कहा छात्र हफ्तों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग मानने की जगह उनपर मुकदमे लाद रही है। कभी पढ़ाई के लिए, कभी नौकरी के लिए- देश के युवा बार-बार सड़क पर उतरते हैं और भाजपा के पास उन्हें देने के लिए लाठियों के अलावा कुछ नहीं है।
इस मौके पर छात्र नेता मुबाशिर हारून, हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, अमित द्विवेदी, जितेंद्र धनराज, नवनीत यादव, सत्यम कुशवाहा, अजय पांडे बागी, ज्ञान गौरव, यशवंत, राहुल सरोज, अनुराग, मनजीत पटेल, अशफाक, सलमान, मसूद, इंद्रजीत मौर्या, आदि लोग उपस्थित रहे।
Published on:
20 Sep 2022, 11:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.