26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय बेचने वाले से लेकर ठेला लगाने तक सभी के लिए प्रेरणापद है प्रधानमंत्री का जीवन- मंत्री नंद गोपाल नंदी

मोदी जी का जीवन सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि इस देश के करोड़ों ऐसे लोग जो गरीबी में जीवन जीते हैं, जो चाय बेचते हैं, जो भजिए बेचते हैं, जो ठेले लगाते हैं, संघर्ष करते हैं.... उन सभी के लिए प्रेरणा से परिपूर्ण करने वाला है, जो यह साबित करता है कि यदि आप के अंदर अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने, सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और लगनशीलता का जज्बा है तो आप कुछ भी कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 17 Sep 2022, 10:53 PM IST

चाय बेचने वाले से लेकर ठेला लगाने तक सभी के लिए प्रेरणापद है प्रधानमंत्री का जीवन- मंत्री नंद गोपाल नंदी

चाय बेचने वाले से लेकर ठेला लगाने तक सभी के लिए प्रेरणापद है प्रधानमंत्री का जीवन- मंत्री नंद गोपाल नंदी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन पर बनी लघु फिल्म को भी देखा। मंत्री नन्दी ने नगर निगम परिसर में पौधरोपण कर जहां हरियाली का संदेश दिया, वहीं स्वच्छता अमृत पखवाड़ा का शुभारम्भ कर अपने शहर और प्रदेश को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित है। मोदी जी का जीवन सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि इस देश के करोड़ों ऐसे लोग जो गरीबी में जीवन जीते हैं, जो चाय बेचते हैं, जो भजिए बेचते हैं, जो ठेले लगाते हैं, संघर्ष करते हैं.... उन सभी के लिए प्रेरणा से परिपूर्ण करने वाला है, जो यह साबित करता है कि यदि आप के अंदर अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने, सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और लगनशीलता का जज्बा है तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय: 400% फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने लगाई समोसा और पकोड़े की दुकान

मंत्री नंदी ने कहा कि इस देश का एक आम आदमी भी देश का नेतृत्व कर सकता है। जिसके अदंर जोश और जुनून हो वो भी मां भारती की सेवा में खुद को समर्पित कर सकता है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बचपन से लेकर अब तक का पूरा जीवन त्याग, तपस्या और सपर्पण से भरा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग