निर्देश जारी
प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1076336 व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 5 69174 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस बार सॉफ्टवेयर में तकनीकी बदलाव करने के चलते अभ्यर्थियों द्वारा दोहरे आवेदन नहीं किए जा सके हैं ।इसलिए किसी का भी आवेदन निरस्त नहीं किया गया।टीईटी परीक्षा के मद्देनजर सभी मंडलों के मंडलायुक्त और जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि वह हर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र के समय प्रवेश द्वार की वीडियो रिकॉर्डिंग कराएं जिससे कोई भी अराजकतत्व गड़बड़ी ना कर सके ।हर परीक्षा केंद्र पर सचलदल स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक पहुंचकर उनका कक्षों की विशेष निगरानी करें जो बंद पड़े हैं।